प्रदेश में बढ़ रहा गर्मी का असर : अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी, 44 डिग्री पहुंचा तापमान

अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं

 प्रदेश में बढ़ रहा गर्मी का असर :  अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी,  44 डिग्री पहुंचा तापमान

प्रदेश में गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा। पारा 44 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। सीमावर्ती सहित कई जिलों गर्मी के असर से हाल बेहाल। आज भी सीमावर्ती जिलों सहित अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही।

 जयपुर। प्रदेश में गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। पारा 44 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। सीमावर्ती सहित कई जिलों गर्मी के असर से हाल बेहाल है। आज भी सीमावर्ती जिलों सहित अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। राजधानी जयपुर में भी तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है। यहां भी अब पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है । बीते दिन बुधवार को श्रीगंगानगर में पारा 43.7 डिग्री दर्ज किया गया जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं एक दर्जन से ज्यादा जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है। जयपुर में स्थिति ये है कि सुबह धूप निकलने के साथ ही तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाता है, जो शाम तक जारी रहता है। दिन में झुलसाने वाली तेज धूप के कारण लोग अब घरों से निकलने से बच रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिर्जापुर में बड़ा हादसा : ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग; 11 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा मिर्जापुर में बड़ा हादसा : ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग; 11 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा
मिर्जापुर के ड्रमण्डगंज में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर...
पश्चिम एशिया संकट के बीच अमेरिकी नौसेना प्रमुख ने दिया त्यागपत्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ थे अच्छे संबंध : युद्ध विभाग ने की पुष्टि
रणथम्भौर की लिविंग लीजेंड बाघिन टी 39 : संघर्ष, साहस और लम्बी उम्र की अनोखी कहानी
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, इन शेयरों पर रखें नजर
पीएचसी को एक ही पारी में करने की उठी मांग, दो पारी व्यवस्था के प्रस्ताव का चिकित्सक संघ ने किया विरोध
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री स्टालिन और उप मुख्यमंत्री उदयनिधि ने किया मतदान, राज्यवासियों से की लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील
प्रदेश में बढ़ रहा गर्मी का असर : अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी, 44 डिग्री पहुंचा तापमान