Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में लू और गर्मी का असर तेज, सीमावर्ती जिलों में 48 डिग्री तक पारा बढ़ने का अनुमान

चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में लू और गर्मी का असर तेज, सीमावर्ती जिलों में 48 डिग्री तक पारा बढ़ने का अनुमान

राजस्थान में भीषण गर्मी जारी, दिन का तापमान 44 डिग्री और रात 30 डिग्री के आसपास। चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म, 46.3 डिग्री दर्ज। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में लू का असर, लोगों का हाल बेहाल। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह भी राहत नहीं, सीमावर्ती जिलों में 48 डिग्री तक।

जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। इसके कारण दिन और रात दोनों अब तपने लगे हैं। दिन के साथ अब रात में भी लू चल रही है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री के आसपास या उससे ज्यादा और रात का 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं और सीमावर्ती जिलों में पारा 48 डिग्री के पार पहुंच सकता है। वहीं, प्रदेश में बीते दिन चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर सहित अधिकांश जिलों में रात का तापमान भी 30 डिग्री या उसके आसपास रहा। जयपुर में आज बुधवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। यहां दिन और रात दोनों समय लू चलने से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।

गर्मी और लू का रहेगा असर : मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन धूल भरी आंधी चल सकती है।

 

Read More पुलिस की कार्रवाई : चोरी के जेवर के साथ नकबजन गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चोरी की बाइक जब्त

Read More अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 

Read More विश्व संग्रहालय दिवस : जयपुर में आयोजित होगी हिस्टोरिकल टेंपल वॉक, विरासत संरक्षण और संस्कृति को करीब से जानने का मिलेगा अवसर

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

बी.पी.ई.एड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाला शारीरिक शिक्षक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला   बी.पी.ई.एड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाला शारीरिक शिक्षक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
SOG ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी बी.पी.ई.एड डिग्री प्रस्तुत कर नौकरी हासिल करने वाले राजेश कुमार फागणा को...
जवाहर नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब परिवहन मामले में वांछित आरोपी पंकज पारवानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
मोदी ने मेलोनी को दिया गिफ्ट : 6 मिनट में 6 प्रतिशत उछला पारले का शेयर, जानें कौन थे कंपनी के मालिक
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 5024 नए आवासों को मिली मंजूरी, 80 शहरों की परियोजनाओं के लिए 125.60 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत
जयपुर में शीघ्र शुरू होगी सहकारी मॉडल पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा : सारथियों को मिलेगा स्वामित्व, लाभांश और सुरक्षित किफायती सेवा
अमेरिका द्वारा क्यूबा पर प्रतिबंध लगाने पर क्यूबा की चेतावनी, मिगुएल ने कहा- किसी भी सैन्य हमले से होगा खून-खराबा
हवामहल में एटीएस की मॉकड्रिल : जवानों ने दिखाया त्वरित एक्शन, पर्यटकों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा