Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर में बूंदा-बांदी से बदला मौसम

बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट 

Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर में बूंदा-बांदी से बदला मौसम
जयपुर में आज गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। जयपुर में आज गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है। बारिश और बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 16 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इसके प्रभाव से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं और आसपास के जिलों में मध्यम से तेज मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। आज बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, 16 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एक बाजार, नया भुगतान सिस्टम… आसियान किस बड़े बदलाव की तैयारी में? एक बाजार, नया भुगतान सिस्टम… आसियान किस बड़े बदलाव की तैयारी में?
देश डिजिटल भुगतान की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में हैं। महासचिव काओ किम होर्न के मुताबिक, 2027...
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बढ़ेंगे पढ़ाई के अवसर, पीजी के 14 नए पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी
फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र घोटाले में 4 और डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 100 से अधिक संदिग्ध चिह्नित
सदन में अपराधी, सरकार में संरक्षण! प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना?
पाकिस्तान में स्कूल में मौत का मलबा! बच्चों समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत
मुख्यमंत्री ने माँ चामुंडा देवी के श्रीचरणों में किया नमन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने पर दी शुभकामनाएं