Weather Update : जयपुर, टोंक में सुबह हुई बारिश, मौसम में फिर घुली ठंडक

मौसम में बदलाव आया 

Weather Update : जयपुर, टोंक में सुबह हुई बारिश, मौसम में फिर घुली ठंडक

प्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते जयपुर और टोंक में सुबह रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे ठंडक बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान तेज गर्मी की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में फिर से मौसम में बदलाव आया है। आज सुबह जयपुर और टोंक में रुक-रुककर बरसात हुई। बारिश के साथ चली हवा के कारण ठंडक भी बढ़ गई है। सुबह करीब 7 बजे से शहर के मालवीय नगर, सीकर रोड सहित कई एरिया में रुक-रुककर बरसात हुई। जयपुर जिले के चौमूं में करीब 15 मिनट तक तेज बरसात हुई। वहीं, टोंक के निवाई क्षेत्र में भी सुबह करीब 20 मिनट तक तेज बरसात हुई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के साथ कोटा, उदयपुर सहित कई जिलों में बदले मौसम का असर रहेगा। इन इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार कम पश्चिमी विक्षोभ आने और बारिश नहीं होने से राजस्थान में इस बार समय से पहले गर्मी आ सकती है। आशंका है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान तेज गर्मी रह सकती है। इस दौरान कुछ शहरों का दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर तक दर्ज हो सकता है।

अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। होली पर तेज गर्मी रह सकती है।

Read More मुख्यमंत्री की एलपीजी आपूर्ति को लेकर बैठक : पाइप लाइन बिछाने संबंधी स्वीकृतियां 24 घंटे में हो जारी, कहा-

जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया में दिन में तेज धूप रहने और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे आसपास दर्ज हो सकता है। वहीं, 23-24 फरवरी को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।

Read More शादी से पहले फांसी के फंदे से लटकी युवती, युवक दे रहा था वीडियो वायरल की धमकी

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी