Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 24 में येलो अलर्ट

लगातार बारिश के बाद कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 24 में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना के चलते 7 जिलों में ऑरेंज और 24 में येलो अलर्ट जारी। झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया, जयपुर का कानोता बांध भी छलका।

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में सोमवार से भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 14 अगस्त से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। झालावाड़ जिले में लगातार बारिश के बाद कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। बांध पर करीब 6 इंच की चादर चल रही है। इसके चलते आसपास के इलाकों में पानी की आवक बढ़ गई है और प्रशासन निगरानी बनाए हुए है। इससे पहले रविवार को जयपुर का कानोता बांध भी छलक गया।

बांध में पानी की आवक बढ़ने के बाद आसपास के लोगों में उत्साह नजर आया। वहीं बाड़मेर और बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में तेज बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं। कई जगह सड़कों पर नदी की तरह पानी बहता नजर आया। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कई इलाकों में भी तेज बारिश हुई। बारां के शाहबाद क्षेत्र में करीब 2 इंच तक बारिश दर्ज की गई।

 

Read More एसीबी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, अधूरे आवेदनों पर नहीं होगा विचार

 

 

Read More ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ऐतिहासिक हवामहल का स्मारक का करेंगा भ्रमण, विशेष फोटो सेशन के लिए हो सकती है मंच की व्यवस्था

Post Comment

Comment List

Latest News

विपक्ष के हंगामे के बीच संसद की कार्यवाही कल तक स्थगित, लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार बिल ध्वनिमत से पारित विपक्ष के हंगामे के बीच संसद की कार्यवाही कल तक स्थगित, लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार बिल ध्वनिमत से पारित
लोकसभा के मानसून सत्र में विपक्षी सांसदों ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी और...
जमीन के विवाद में अटकी श्मशान घाट की सुविधाएं
गड़े भेरुजी की पूजा-अर्चना के बाद कोटा में झूमकर बरसे बदरा
ईरान में बड़ा सत्ता फेरबदल: मोहसिन रेजाई को मिली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की अहम जिम्मेदारी, सुरक्षा नीति में सख्ती के संकेत
तरुण तेजपाल की सजा पर कांग्रेस की चुप्पी को लेकर भाजपा का हमला, सुधांशु त्रिवेदी बोले- रिश्तों पर स्थिति साफ करे कांग्रेस
जयपुर होलमेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन का त्रिदिवसीय गारमेंट फेयर शुरू, जुटे 300 से अधिक व्यापारी
राजस्थान में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : ऑनलाइन बुकिंग भी बंद, 25-30 हजार बसों के पहिए थमेंगे