Weather Update : राजस्थान में मानसून का असर बरकरार, 17 सितंबर तक कई संभागों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उदयपुर के कोटड़ा में सर्वाधिक 88 मिलीमीटर बारिश हुई

Weather Update : राजस्थान में मानसून का असर बरकरार, 17 सितंबर तक कई संभागों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से उदयपुर, कोटा, जोधपुर और अजमेर संभाग में बारिश। कोटड़ा में 88 मिमी बारिश दर्ज की। अगले 3-4 दिन पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार।

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के कच्छ क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों में उदयपुर, कोटा, जोधपुर और अजमेर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। उदयपुर के कोटड़ा में सर्वाधिक 88 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

वहीं, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में आगामी 3-4 दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 16 और 17 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के संयुक्त प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में मौसम बदल सकता है। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के साथ शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन, तेज हवाएं और हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम होने और मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएफसी ने बनाया 927 ट्रेनों के इंटरचेंज का रिकॉर्ड, किशनगढ़ बालावास पॉइंट पर भी एक दिन में सर्वाधिक 59 ट्रेनों का इंटरचेंज डीएफसी ने बनाया 927 ट्रेनों के इंटरचेंज का रिकॉर्ड, किशनगढ़ बालावास पॉइंट पर भी एक दिन में सर्वाधिक 59 ट्रेनों का इंटरचेंज
डीएफसी ने भारतीय रेलवे के साथ मालगाड़ियों के इंटरचेंज का नया रिकॉर्ड बनाया। 13 सितंबर को डीएफसी नेटवर्क पर 927...
इंटीग्रल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक को 17.84 लाख रुपए का शुद्ध लाभ
जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में नहीं हो सकी विमान की लैंडिंग, पायलट ने लिया गो-अराउंड
गणेश शोभायात्रा को लेकर जयपुर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर डायवर्जन
भाजपा नेता के अवैध पीजी पर कार्रवाई से बच रही एमसीडी : मामले में हो निष्पक्ष जांच, भारद्वाज ने कहा- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए बर्दाश्त
सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल पर आयोजित होगा मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से की रक्तदान की अपील
कोटा में Gen-Z की नेतृत्व के लिए दस्तक, कई दिग्गजों को दी पटकनी,उम्रदराज प्रत्याशियों को पछाड़ युवा चेहरों ने दर्ज की जीत