Weather Update : राजस्थान में मानसून की विदाई की आहट, 19 सितंबर से पश्चिमी हिस्सों में थमेगा बारिश का दौर

उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश

Weather Update : राजस्थान में मानसून की विदाई की आहट, 19 सितंबर से पश्चिमी हिस्सों में थमेगा बारिश का दौर
राजस्थान में मानसून विदाई की ओर है और 19 सितंबर से वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना। विदाई से पहले दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में बारिश जारी। डूंगरपुर के आसपुर में 200 मिमी अतिभारी बारिश दर्ज।

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां 19 सितंबर से अनुकूल होने की संभावना है। हालांकि, विदाई से पहले मानसून अंतिम चरण में दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में जमकर बरस रहा है। पिछले 24 घंटे में उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हुई। डूंगरपुर के आसपुर में सर्वाधिक 200 मिमी बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ जिले के कई क्षेत्रों में रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। उदयपुर और सलूंबर में गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। सलूंबर के झल्लारा में सरनी नदी पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। डूंगरपुर के आसपुर में पुंजेला डैम पर शुक्रवार सुबह से करीब एक फीट की चादर चल रही है। गुरुवार को जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में चार इंच तक बारिश हुई। टोंक में बारिश से खेतों में कटी फसल प्रभावित हुई, जबकि कोटा जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट की घटना हुई।

बारिश के चलते कई इलाकों में दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने 18 सितंबर को उदयपुर और कोटा संभाग में मध्यम से भारी बारिश तथा जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। 19-20 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में बारिश जारी रह सकती है, जबकि 21 सितंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन
राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित राज आँगन रिसॉर्ट में डैज़ल इवेंट्स की ओर से आयोजित गरबा डांडिया उत्सव 2026 के...
दूसरों पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ें राहुल गांधी : अपनी पार्टी के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता, सुधांशु ने कहा- उनका बयान देश की राजनीति के प्रति अज्ञानता का उदाहरण
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस : जयपुर में मिलेट एंड मस्टर्ड कॉन्क्लेव में उत्पादकता, प्रसंस्करण और मजबूत मूल्य शृंखला पर मंथन
तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों को अंतरिम नए नाम और निशान आवंटित : ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिह्न, रॉय धड़े को मिला लिफाफा
आमेर के गणेश पोल पर गूंजा एक्शन-कट : तमिल फिल्म की शूटिंग, गीत के दृश्यों के लिए कई रीटेक
मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप डीलर्स का फैसला : 2 हजार से अधिक का UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार, कहा- बचत कम और खर्चा बढ़ा
इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते कदम भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अहम : साईं गिरिधर