Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में मानसून सक्रिय। मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में बारिश से सड़कें जलमग्न। रावतभाटा में बांध की दीवार टूटने से करीब 300 बीघा फसल खराब। कोटा में एक्सप्रेसवे टनल में पानी भरने से यातायात प्रभावित।

जयपुर। राजस्थान में मानसून भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश के शेष जिलों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ समेत दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते चित्तौड़गढ़ का देवलिया बांध छलक गया है। वागड़ क्षेत्र में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बांसवाड़ा और डूंगरपुर शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं और कॉलोनियों में पानी भरने से आवागमन बाधित हुआ। उदयपुर के सलूंबर में भी सुबह तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं, रावतभाटा के खोखी बांध की दीवार टूटने से करीब 300 बीघा फसल खराब होने की सूचना है।

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की एक टनल में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। पिछले 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ के डूंगला में सर्वाधिक 77 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा कई जिलों में दो इंच से अधिक पानी बरसा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 12 और 13 अगस्त को बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन 14 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ने लगेगा। अगले एक सप्ताह प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत