Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, पारा 20 डिग्री तक गिरा 

मौसम में ठंडक घुली

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, पारा 20 डिग्री तक गिरा 

जयपुर और आसपास के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज बारिश। टोंक और धौलपुर में ओले गिरने से फसलें नुकसान झेलीं। श्रीगंगानगर में कोहरे से विजिबिलिटी 10 मीटर से कम। बीकानेर में 25 मिमी बारिश दर्ज। आगामी 21-22 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश/बूंदाबांदी की संभावना।

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से देर रात को जयपुर सहित कई जिलों में सुबह तेज बरसात हुई। टोंक और धौलपुर में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। श्रीगंगानगर में कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। मार्च में छा रही धुंध वेदर एक्सपर्ट को भी चौंका रही है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश और ओले गिरने से फरवरी जैसी ठंडक हो गई है। वहीं, गुरुवार को राजस्थान में तूफानी बारिश और ओले गिरने से दिन का तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया। बारिश होने के कारण मौसम में ठंडक घुली हुई है और ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली है।

पिछले 24 घंटों में अनेक भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश नोखा, बीकानेर में 25 mm दर्ज हुई है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार एक और बैक टू बैक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 21-22 मार्च को भी मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने तथा सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे बने रहने की प्रबल संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

IFMS 3.0 में सर्विस डिटेल अपडेट नहीं तो अटकेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश IFMS 3.0 में सर्विस डिटेल अपडेट नहीं तो अटकेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
वित्त विभाग राजस्थान ने IFMS 3.0 पर कर्मचारियों की सर्विस डिटेल्स अपडेट व सत्यापन के सख्त निर्देश। विभाग ने चेतावनी...
आईएमएफ की टीम सोमवार से श्रीलंका के सुधार कार्यक्रम की करेगी समीक्षा: प्राकृतिक आपदा के प्रति राजकोषीय प्रतिक्रिया एवं मौद्रिक नीति तथा वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता, चक्रवात दितवाह के प्रभाव पर चर्चा संभव
असम में कांग्रेस के सामने चुनौतियां: अपार पार्टी का बिखराव बन सकता है घातक, मुसलमानों की अहम भूमिका
बिना ओटीपी एवं डायरी में एंट्री किए अब नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर: सुमित गोदारा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की प्रगति : 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य, यातायात सुविधा में बड़ा सुधार होगा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का 3 दिवसीय भीलवाड़ा-उदयपुर-कोटा दौरा, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का लम्बी प्रतीक्षा के बाद विस्तार : 5 पदों पर ताजपोशी, जानें कौन-कौन बने मंत्री