Weather Update : तेज गर्मी से राहत, कल बारिश-आंधी के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई 

Weather Update : तेज गर्मी से राहत, कल बारिश-आंधी के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
प्रदेश में मौसम में बदलाव दिख रहा। तेज गर्मी और लू से राहत मिली, अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14-15 मार्च को कई जिलों में मेघगर्जन और हल्की बारिश/आंधी की संभावना। मौसम केंद्र के अनुसार 19-21 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

जयपुर। प्रदेश में बदले मौसम का असर देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी और लू से राहत है। वहीं, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं (30-40Kmph) के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, 15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश/बूंदाबांदी होने हो सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय होने तथा कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। वहीं, राज्य में आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने व हीटवेव से राहत जारी रहने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
घर के पास टायर से खेलते-खेलते तीन मासूम सीवरेज के पानी से भरे गड्ढे़ में समा गए, जिससे तीनों की...
मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र