प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी : अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है बढ़ोतरी, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना

कुछ क्षेत्रों में अस्थायी राहत मिल सकती

प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी : अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है बढ़ोतरी, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी, तापमान में 4 डिग्री तक वृद्धि संभव। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में धूलभरी हवाएं चल रही। अजमेर में आंधी-बारिश की संभावना। मौसम परिवर्तन से कुछ क्षेत्रों में फसलों को नुकसान और किसानों की चिंता बढ़ी।

जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है। शनिवार सुबह से हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जैसलमेर जिलों में धूलभरी हवाएं चल रही हैं। इन इलाकों में आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। वहीं, अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे कुछ क्षेत्रों में अस्थायी राहत मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के कारण दोपहर बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। इस दौरान हीटवेव का असर भी अपेक्षाकृत कम रहा।

इधर हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर जिलों में बदले मौसम का असर कृषि पर भी पड़ा है। तेज आंधी और मौसम परिवर्तन के कारण इन जिलों में कटी हुई फसलों को नुकसान होने की खबर है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन