Weather Update : बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

कई जिलों में रात का तापमान लगातार गिर रहा

Weather Update : बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

प्रदेश में बीती शाम से चल रही बर्फीली हवाओं ने एकाएक सर्दी और ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे दिन और रात दोनों का पारा गिरा है और सर्दी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा असर शेखावाटी इलाकों में देखने को मिल रहा है। शेखावाटी क्षेत्र में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सीकर के फतेहपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

जयपुर। प्रदेश में बीती शाम से चल रही बर्फीली हवाओं ने एकाएक सर्दी और ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे दिन और रात दोनों का पारा गिरा है और सर्दी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा असर शेखावाटी इलाकों में देखने को मिल रहा है। शेखावाटी क्षेत्र में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सीकर के फतेहपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जो प्रदेश में इस सीजन का सबसे कम तापमान है। वहीं, शेखावाटी के दूसरे क्षेत्रों में तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आज और कल सीकर, चूरू और झुंझुनूं में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ रही है। इसका सबसे ज्यादा असर सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर व आसपास के इलाकों में दिख रहा है। यहां के कई जिलों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है।

दिन में भी सर्दी का असर बढ़ा: सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर सहित श्रीगंगानगर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, करौली और हनुमानगढ़ के इलाकों में अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज हुआ।  मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान सर्द हवाओं का असर और बढ़ने की संभावना है।

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तरी राजस्थान के शहरों में रात की सर्दी और बढ़ने की संभावना है, जहां न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री और गिरावट होने की संभावना है। 4 और 5 दिसंबर को सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में कोल्ड-वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय को तीन साल से सरकारी उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा। शैक्षणिक और अशैक्षणिक पद स्वीकृत...
आज का भविष्यफल     
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य