Weather Update : जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

26 जिलों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी

Weather Update : जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित। श्रीगंगानगर 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म जिला। जोधपुर-बीकानेर में तेज गर्मी जारी, कोटा-झालावाड़ में हल्की बारिश से राहत। मौसम विभाग ने 26 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया।

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। श्रीगंगानगर सोमवार को 45.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ देश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी मई जैसी तपिश और उमस का असर बना हुआ है। दूसरी ओर, कोटा, झालावाड़, बारां सहित कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को प्रदेश के 26 जिलों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

विभाग के अनुसार, आगामी 4-5 दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। मानसून के कोटा और बारां क्षेत्र से प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है। 2 जुलाई से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, जबकि 2 से 5 जुलाई के दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 

Read More परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। इसके...
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू