Weather Update : प्रदेश की राजधानी सहित एक दर्जन जिलों में आज मौसम मेहरबान, तापमान में गिरावट

कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन

Weather Update : प्रदेश की राजधानी सहित एक दर्जन जिलों में आज मौसम मेहरबान, तापमान में गिरावट
प्रदेश की राजधानी जयपुर, सीकर, जोधपुर सहित करीब एक दर्जन जिलों में आज मौसम मेहरबान। इन जिलों में सुबह से रुक रुक कर बारिश। जयपुर में सुबह से बादल छाए हुए थे और करीब 9.30 बजे से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया रुक रुक कर दिनभर चलता रहा।

जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर, सीकर, जोधपुर सहित करीब एक दर्जन जिलों में आज मौसम मेहरबान है। इन जिलों में सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। जयपुर में सुबह से बादल छाए हुए थे और करीब 9.30 बजे से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया रुक रुक कर दिनभर चलता रहा। इससे मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान में भी गिरावट आई है। नागौर जिले में सुबह चने के आकार ओले भी गिरे। वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर ने आज 17 जिलों में बारिश और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 8 अप्रैल को भी इस सिस्टम का असर रहेगा। वहीं, 9 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज। सर्वाधिक बारिश फलोदी में 42.2 mm दर्ज की गई है।

आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 30 से 50mm तक बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। कल 8 अप्रैल को भरतपुर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में 9 अप्रैल से आगामी 4-5 दिन अधिकांश भागों में मौसम रहेगा और 10 अप्रैल से तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग