Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, उत्तर पश्चिम जिलों में छाए बादल ; तापमान बढ़ा
जयपुर सहित कई जिलों में तेज धूप का असर
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान फिर बढ़ा है। राज्य के उत्तर-पश्चिम के सभी जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए। इससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। लोगों को तेज सर्दी से मामूली राहत मिली। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले कुछ दिन इस सिस्टम का असर रहने और हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान फिर बढ़ा है। राज्य के उत्तर-पश्चिम के सभी जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए। इससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। लोगों को तेज सर्दी से मामूली राहत मिली। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले कुछ दिन इस सिस्टम का असर रहने और हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही इस साल के अंत तक राज्य में मौसम साफ रहने, सर्दी सामान्य रहने और दिन में तेज धूप रहने का भी फोरकास्ट जारी किया है। आज भी जयपुर सहित कई जिलों में तेज धूप का असर है और तापमान भी बढ़ा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 2 सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है।
इसमें 1 जनवरी 2026 तक प्रदेश में बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश में अगले एक दो सप्ताह मौसम साफ रहने और सर्दी सामान्य रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होने और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं भरतपुर संभाग व आसपास के क्षेत्र में 20 दिसंबर को भी सुबह के समय घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 19-22 दिसंबर को बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। हालांकि, अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से फिर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने व 23-24 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।

Comment List