Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान गिरा 

लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान गिरा 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में मौसम बदला। जयपुर, दौसा, अलवर समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी, दौसा में ओले गिरे। 15 जिलों में आंधी व हल्की बारिश का अलर्ट। तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट।

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 15 जिलों में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय जयपुर, दौसा और अलवर सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। दौसा जिले में चने के आकार के ओले भी गिरे, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में बदले मौसम के चलते कई शहरों के अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक दोपहर बाद 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मई के पहले सप्ताह में तेज गर्मी के साथ कहीं-कहीं हीटवेव और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54 सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। तालवृक्ष रेंज क्षेत्र में विचरण कर रही बाघिन ST-22 ने...
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें