Weather Update : राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, 20-21 को बढ़ेगी बारिश

10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

Weather Update : राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, 20-21 को बढ़ेगी बारिश
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना। मौसम विभाग ने 19 अगस्त को 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। 20-21 अगस्त को बारिश बढ़ सकती। पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय, पश्चिमी हिस्सों में मौसम अधिकतर शुष्क।

जयपुर। राजस्थान में बारिश का दौर एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 19 अगस्त को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 20 और 21 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इससे पहले सोमवार को प्रदेश में मौसम अधिकांश स्थानों पर साफ रहा। बारिश नहीं होने से दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। पिछले 24 घंटे के दौरान अलवर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, जालोर, सिरोही, उदयपुर और प्रतापगढ़ के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे इन इलाकों में लोगों को उमस से कुछ राहत मिली।

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रह सकती हैं, लेकिन पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा। 19 से 21 अगस्त के बीच भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश का दौर बढ़ने की संभावना है। वहीं 20 से 23 अगस्त तक भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के शेष हिस्सों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है।

 

Read More SI भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर प्लाटून कमांडर बना, 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर में तेज रफ्तार ट्रक ने सीआरपीएफ की गाड़ी की मारी टक्कर, हादसे में 4 जवान और चालक घायल कश्मीर में तेज रफ्तार ट्रक ने सीआरपीएफ की गाड़ी की मारी टक्कर, हादसे में 4 जवान और चालक घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर लेवोदुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने CRPF वाहन को टक्कर मार दी।...
40 लाख की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण, महिला समेत 3 गिरफ्तार
ट्रंप ने भारत के चुनाव आयुक्त का किया जिक्र, SAVE America Act पारित करने की अपील
BJP का SP पर हमला: गोवंश संरक्षण के मुद्दे पर विरोध की राजनीति कर रहे अखिलेश यादव, त्रिपाठी ने कहा- योगी सरकार ने गोवंश की सुरक्षा के उठाए जरूरी कदम
हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश : समान तबादला नीति बनाने को पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित
Weather Update : राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, 20-21 को बढ़ेगी बारिश