Weather Update : बारिश-ओलावृष्टि से फिर लौटी सर्दी, पारा आठ डिग्री तक गिरा

बेगूं में करंट से युवक की मौत

Weather Update : बारिश-ओलावृष्टि से फिर लौटी सर्दी, पारा आठ डिग्री तक गिरा

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने पलटा खाया और फिजां पूरी तरीके से बदल गई। अलसुबह से ही जयपुर सहित कई जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि देर रात तक चलता रहा।

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने पलटा खाया और फिजां पूरी तरीके से बदल गई। अलसुबह से ही जयपुर सहित कई जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि देर रात तक चलता रहा। जयपुर में चने के आकार के ओले भी गिरे। यहां देर रात तक एक इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश नोहर हनुमानगढ़ और पूर्वी राजस्थान के जयपुर में 27 एमएम दर्ज की गई है। जयपुर के साथ ही चूरू, झुंझुनूं, भीलवाड़ा सहित कुछ जगहों पर भी बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं कोटा, टोंक, अलवर सहित एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इससे सर्दी का असर बढ़ गया है और तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।  हालांकि इस बीच बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। वहीं चित्तौड़गढ़ के बेगूं में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जयपुर के अजमेर रोड स्थित जयसिंहपुरा भांकरोटा में करंट लगने से एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई और उनका मालिक बाल-बाल बच गया। इधर मौसम विभाग ने गुरुवार को मौसम शुष्क रहने और 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव की संभावना जताई है। वहीं बुधवार को दिन में सबसे कम तापमान सीकर में 19 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी छाए रह सकते हैं बादल :

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गुरुवार से आगामी 5-6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतया शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि गुरुवार को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही 20 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदल सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल