मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पहुंच रहे शादी के निमंत्रण पत्र, भगवान गणेश के कान में सुनाई जा रही लग्न की मनुहार
गणेश जी का आशीर्वाद मिलने से विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य सफलतापूर्वक
जयपुर। शादियों का सीजन शुरू होते ही मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ विवाह के निमंत्रण पत्र भी बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। लोग अपने घरों में होने वाले विवाह समारोह का पहला निमंत्रण भगवान गणेश को अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु शादी के कार्ड भगवान गणेश के चरणों में समर्पित करते हैं। वहीं पुजारी इन निमंत्रण पत्रों को भगवान गणेश के कान में सुनाने की परंपरा निभाते हैं।
मान्यता है कि ऐसा करने से विघ्नहर्ता गणेश विवाह समारोह को निर्विघ्न और सफल बनाते हैं। मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन बड़ी संख्या में विवाह के निमंत्रण पत्र मंदिर में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश को निमंत्रण देकर करते हैं। लोगों की मान्यता है कि प्रथम पूज्य गणेश जी का आशीर्वाद मिलने से विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं।

Comment List