एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में वेस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालयी महिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, 450 महिला खिलाड़ी लेंगी भाग 

प्रतियोगिता 23 से 27 फरवरी  तक आयोजित की जा रही 

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में वेस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालयी महिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, 450 महिला खिलाड़ी लेंगी भाग 

एमजेआरपी विश्वविद्यालय में एआईयू वेस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालयी महिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई। 23 से 27 फरवरी तक चलने वाले आयोजन में पांच राज्यों के 90 विश्वविद्यालयों की 450 खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

जयपुर। महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय (एमजेआरपी) के नॉलेज कैंपस, अचरोल में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (एआईयू) वेस्ट जोनअंतर-विश्वविद्यालयी शतरंज (महिला वर्ग) प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन निर्मल पंवार ने किया। यह प्रतियोगिता 23 से 27 फरवरी  तक आयोजित की जा रही है, जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के लगभग 90 विश्वविद्यालयों की करीब 450 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह में चेयरमैन पंवार ने कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों को विभिन्न राज्यों की प्रतिभाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने, अपने कौशल को निखारने तथा राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। साथ ही ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।

प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और विजेता टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, प्रतिभागी खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन का विश्वास जताया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी