नाहरगढ़ जैविक उद्यान में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत

विद्यार्थियों ने लिया वन्यजीव संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प 

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में शुक्रवार को वन्यजीव सप्ताह 2026 का शुभारंभ हुआ। वन संरक्षक जयपुर रामकरण खैरवा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले दिन विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया और उद्यान का भ्रमण कर वन्यजीव संरक्षण व जैव विविधता की जानकारी ली।

जयपुर। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में शुक्रवार को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जैव विविधता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से वन्यजीव सप्ताह 2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि वन संरक्षक जयपुर रामकरण खैरवा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उप वन संरक्षक जयपुर उत्तर मनफूल विश्नोई, उप वन संरक्षक वन्यजीव चिड़ियाघर जयपुर डॉ. आशीष व्यास, सेवानिवृत्त अधिकारी देवेन्द्र भारद्वाज सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 

डॉ. आशीष व्यास ने बताया कि पहले दिन वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों को नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण करवाकर वन्यजीवों, जैव विविधता और संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक आवास को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर कमरतोड़ महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि त्योहारों...
सड़क किनारे नहीं, अब फुटपाथ पर चलेगा जयपुर! पांच प्रमुख मार्गों पर बनेंगे 9 किमी फुटपाथ
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
चुनाव आयोग के खिलाफ फैलाया जा रहा ‘फर्जी नैरेटिव’ बेनकाब हो चुका है: फडणवीस
अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह, 16 दंपतियों ने बच्चों संग लिया हिस्सा
रूसी उद्यमी का दावा- अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर जब्त कर 54 लाख डॉलर यूक्रेन को दिए
एयू स्मॉल बैंक की माइक्रोफाइनेंस शाखाएं 1000 पार, 59 हजार गांवों में पहुंच