विधानसभा में जनता के मुद्दों पर सरकार से लड़ेंगे लड़ाई, जूली ने कहा- तमाम मुद्दों पर सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरेंगे

देश के हालात किसी से छिपे नहीं

विधानसभा में जनता के मुद्दों पर सरकार से लड़ेंगे लड़ाई, जूली ने कहा- तमाम मुद्दों पर सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरेंगे
कांग्रेस ने पीसीसी मुख्यालय से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आजादी के संघर्ष और बलिदानों को याद करना जरूरी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर युवा, किसान और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। जूली ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर पीसीसी मुख्यालय से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा, अभिषेक चौधरी, हेम सिंह शेखावत, विधायक रफीक खान सहित कई पीसीसी पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस पर हम यह रैली इसलिए निकाल रहे हैं कि लोगों को पता चले कि हमें किन हालातों में आजादी मिली थी। लोगों ने किस तरह अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। वंही, आज देश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं।

सरकार ने युवाओं सहित सभी लोगों के हितों के खिलाफ नीति लागू कर रखी है। राहुल गांधी ने युवाओं की मांगों का समर्थन किया, तो उनके खिलाफ ही सत्तापक्ष एकजुट होकर विरोध कर रहा है। जूली ने कहा कि हम विधानसभा में भी जनता के मुद्दों पर सरकार से लड़ाई लड़ेंगे। किसानों को खाद बीज नहीं मिल रहा। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। सरकारी कर्मचारियों की सुविधाएं छीनी जा रही हैं। ऐसे तमाम मुद्दों पर हम सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरेंगे। अन्य नेताओं ने भी इस दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

Tags: Fight

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म
बढ़ते अपराध को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, फिरौती और गोलीबारी...
विधानसभा में जनता के मुद्दों पर सरकार से लड़ेंगे लड़ाई, जूली ने कहा- तमाम मुद्दों पर सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरेंगे
ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका में हथियारों का संकट: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने बढ़ाई सप्लाई
भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति उदासीन, जूली ने कहा- अरुंधति चौधरी के स्वागत पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई सरकारी प्रतिनिधि
आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ
डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार