‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता

पाठकों में ज्ञानवर्धन के साथ जागरूकता भी बढ़ रही

‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ‘सुजस’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित। आयुक्त राकेश शर्मा ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र और साहित्य सामग्री प्रदान की। ‘सुजस’ पत्रिका जनकल्याणकारी योजनाओं और समसामयिक विषयों की जानकारी का प्रभावी माध्यम बनी।

जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राजस्थान सरकार की मासिक पत्रिकासुजसमें आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं के सम्मान में विशेष समारोह एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क राकेश शर्मा ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र और राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित साहित्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया।

आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा किसुजसपत्रिका राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और समसामयिक विषयों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जरिए युवाओं और पाठकों में ज्ञानवर्धन के साथ जागरूकता भी बढ़ रही है। उन्होंने विजेताओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने और उन्हें निरंतर अध्ययन एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विजेताओं ने बताया किसुजस-बुलेटिन और मैगजीन से राजस्थान के इतिहास, कला-संस्कृति और विकास कार्यों की प्रामाणिक जानकारी एक ही मंच पर मिलती है। प्रतियोगिता से सामान्य ज्ञान और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान में 200 से अधिक नई ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। जालोर-दिल्ली...
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा
एक माह के प्रशिक्षण शिविर में थिएटर, मीनिएचर पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग और ढूंढाड़ी भाषा सीख रहे प्रतिभागी
तकनीकी खराबी के चलते जयपुर-कुल्लू फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: संबलपुर-सांगानेर वनवे स्पेशल ट्रेन 29 मई से
परिंडा लगाओ अभियान: पक्षियों के लिए दाना-पानी का संदेश, समाजसेवियों का सम्मान
विटामिन-ए अनुपूरण अभियान : 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक, 29 मई से शुरू होगा विशेष अभियान