राजस्थान में सर्दी को लगा ब्रेक : 38 पार पहुंचा पारा, रातें भी तपने लगीं

सर्दी के मौसम में गर्मी कहर

राजस्थान में सर्दी को लगा ब्रेक : 38 पार पहुंचा पारा, रातें भी तपने लगीं
राजस्थान में सर्दी के बीच गर्मी ने पलटवार कर दिया है। बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम 20.2 डिग्री दर्ज हुआ। कई शहरों में रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का असर कमजोर पड़ने लगा है और दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन और रात के तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यहां अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप से गर्मी रही, जबकि शाम को हल्की ठंडक रही।

बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। वहीं, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और जोधपुर में भी दिन का पारा 35 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। मौसम में इस बदलाव का असर रात के तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। उत्तरी हवाओं की कमजोरी के चलते बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक बना हुआ है। माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

Tags: winter

Post Comment

Comment List

Latest News

धामी के दौरे से पहले पुलिस का एक्शन, NSUI और युवा कांग्रेस नेता नजरबंद धामी के दौरे से पहले पुलिस का एक्शन, NSUI और युवा कांग्रेस नेता नजरबंद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे से पहले पुलिस ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के नेताओं को घरों में नजरबंद...
इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर : सोना 900 रुपए महंगा, जानें चांदी की कीमत
देश में 2029 के बाद चुनाव होंगे भी या नहीं? गहलोत के बयान से हलचल
घर के बाहर पहलवान पर चलाई गोलियां, बाइक सवार हमलावरों ने की हत्या
ईरान को लेकर ट्रंप का दावा, बोले- युद्ध खत्म होने की दिशा में सकारात्मक संकेत
दिवाली के अगले दिन क्यों होती है गोवर्धन पूजा? मोदी ने बताया पर्व का संदेश
राजस्थान में सर्दी को लगा ब्रेक : 38 पार पहुंचा पारा, रातें भी तपने लगीं