नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार

जरूरी काम होने पर ही धूप में निकलने की सलाह

नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में पारा 47 डिग्री तक जाने की संभावना जताई।

जयपुर। आज मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में पारा 47 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। राजधानी जयपुर समेत जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर सहित कई जिलों में गर्म हवाओं का असर आज भी सुबह से ही महसूस किया जा रहा है। दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। प्रशासन ने लोगों को जरूरी काम होने पर ही धूप में निकलने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक 27 मई तक प्रदेश में हीटवेव का असर बना रहेगा।

इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नौतपा के ये 9 दिन मानसून के लिहाज से बेहद अहम माने जाते हैं। मान्यता है कि जितनी अधिक गर्मी पड़ती है, उतना बेहतर मानसून होता है। ऐसे में इस बार की तेज तपिश को अच्छी बारिश का संकेत माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद
पुलिस ने वृद्ध दम्पति से फिरौती वसूलने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने खुद को दुबई का गोल्ड...
धोखाधड़ी का मामला : 35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
61 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ INA Solar ने रचा नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 59.34 प्रतिशत बढ़ा
कम हाजिरी वाले कानून के छात्रों को परीक्षा देने की इजाजत देने वाले फैसले पर सुप्रीम रोक, अदालत ने जारी किया नोटिस
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामला : कुन्दन पण्डया का भाई लोकेन्द्र पण्डया गिरफ्तार, बच्चों को लीक पेपर पढ़ाकर दिलवाई थी परीक्षा
पानी के नए कनेक्शनों की फाइलों का लगा अंबार, नियमों में बदलाव की तैयारी
जयपुर में महँगाई का सिलसिला तेज, पेट्रोल-डीजल ने मचाया हड़कंप