मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन से राजस्थान बन रहा सेमीकंडक्टर हब, ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर किया गया विकसित

1200 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन से राजस्थान बन रहा सेमीकंडक्टर हब, ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर किया गया विकसित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में तेजी से उभर रहा। भिवाड़ी में पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर में 20 कंपनियां सक्रिय, 1200 करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त और 2700 लोग रोजगार पाए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान अब सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के क्षेत्र में तेजी से नई पहचान बना रहा है। भिवाड़ी में प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर की स्थापना कोविकसित राजस्थान-2047’ की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी भी है, जहां 20 कंपनियों द्वारा ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया गया है। अब तक यहां 1200 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जबकि 11 कंपनियां 900 करोड़ रुपए के निवेश के साथ संचालन शुरू कर चुकी हैं। इससे करीब 2700 लोगों को रोजगार मिला है।

क्लस्टर में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स, ईवी कंपोनेंट्स एवं आरएफआईडी निर्माण से जुड़े उद्योग कार्यरत हैं। राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति-2026 औरचिप्स टू स्टार्टअपकार्यक्रम के जरिए प्रदेश में कौशल विकास और निवेश को बढ़ावा मिल रहा है। राज्य के युवा अब प्रदेश में ही चिप डिजाइनिंग और सेमीकंडक्टर तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में राजस्थान देश के प्रमुख सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स हब के रूप में उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार