बिना खाने, बिना पानी और बिना मेडिकल इलाज के शुभम रेवाड़ डटे हुए हैं भूख हड़ताल पर, आज है 14वां दिन

किसी भी प्रकार का मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से साफ इनकार कर दिया

बिना खाने, बिना पानी और बिना मेडिकल इलाज के शुभम रेवाड़ डटे हुए हैं भूख हड़ताल पर, आज है 14वां दिन
राजस्थान विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा विभाग स्थापना और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का अनशन 14वें दिन भी जारी। एसएमएस अस्पताल में भर्ती शुभम ने जल और चिकित्सा उपचार लेने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बताई।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना और छात्र संघ चुनाव बहाली की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ की भूख हड़ताल आज 14वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। एसएमएस अस्पताल में भर्ती शुभम रेवाड़ ने पिछले 24 घंटों से अन्न के साथ-साथ जल का भी पूर्ण त्याग कर दिया है और किसी भी प्रकार का मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से साफ इनकार कर दिया है। अत्यंत नाजुक मोड़ पर पहुँचा आंदोलन लगातार 14 दिनों से जारी अनशन, ड्रिप-ड्रग्स के बहिष्कार और जल त्याग के कारण शुभम रेवाड़ का स्वास्थ्य बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति में पहुँच गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके वाइटल्स और कीटोन्स के स्तर पर नज़र बनाए हुए है। चिकित्सकों के अनुसार, बिना इलाज और पानी के स्थिति कुछ ही घंटों में प्राणघातक साबित हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद शुभम रेवाड़ का संकल्प अडिग बना हुआ है। अस्पताल परिसर बना संघर्ष का केंद्र, प्रदेशभर में उबाल शुभम रेवाड़ के इस कठोर फैसले के बाद पूरे राजस्थान के युवाओं और छात्र समुदाय में भारी आक्रोश है।

जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के बाहर और विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों-सूरतगढ़, बीकानेर, जोधपुर, सीकर से छात्र संगठनों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। छात्र प्रतिनिधियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सरकार की यह संवेदनहीनता और हठधर्मिता किसी भी समय बड़े जन-आक्रोश का रूप ले सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे पर टिप्पणी से गरमाई सियासत : कांग्रेस का BJP पर हमला, खेड़ो बोले- दलित नेता को अपमानित करने वाली सोच बेनकाब खड़गे पर टिप्पणी से गरमाई सियासत : कांग्रेस का BJP पर हमला, खेड़ो बोले- दलित नेता को अपमानित करने वाली सोच बेनकाब
कांग्रेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी को लेकर भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा। पवन खेड़ा ने...
रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सौगात, 2 दिन तक बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा
उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची