गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर महिला से 4.44 लाख की ठगी

गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाया

गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर महिला से 4.44 लाख की ठगी
साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर महिला को 4.44 लाख रुपए का चूना लगा दिया। विद्याधर नगर निवासी शकुन्तला को वॉट्सऐप पर गैस बिल अपडेट कराने का मैसेज मिला। आरोपी के कहने पर महिला ने लिंक से एप डाउनलोड किया और कुछ ही देर में खाते से 4,44,207 रुपए पार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

जयपुर। गैस कनेक्शन का बिल अपडेट नहीं कराने पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर साइबर ठगों ने विद्याधर नगर निवासी महिला के खाते से 4 लाख 44 हजार 207 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता शकुन्तला ने रिपोर्ट दी कि उसके मोबाइल पर एक नवंबर को वॉट्सएप मैसेज आया। इसमें गैस बिल अपडेट कराने के लिए राकेश मिश्रा नामक व्यक्ति से संपर्क करने को कहा गया।

अगले दिन संपर्क करने पर आरोपी ने एप का लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करवाया। एप डाउनलोड करते ही महिला के बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शुरू होने से पहले ही हवा हुई जयपुर-मुंबई फ्लाइट, 7 दिन में एक भी उड़ान नहीं शुरू होने से पहले ही हवा हुई जयपुर-मुंबई फ्लाइट, 7 दिन में एक भी उड़ान नहीं
मुंबई की नई स्पाइसजेट फ्लाइट शुरू होने से पहले ही ठप हो गई। 7 नवंबर से प्रस्तावित एसजी-701 और एसजी-702...
"छठ पर्व" पर राहुल गांधी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, कहा- सूर्य उपासना का यह महापर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए
पंचायत चुनाव के बाद भाजपा का दावा, बगड़ी बोले- प्रचंड बहुमत से जीतेंगे
गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाया, खाते से 4.44 लाख रुपए साफ
बिरसा मुंडा जयंति पर पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्वांजलि, बोले- हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा धरती आबा का संघर्ष
हांगकांग से पहुंचा कार्गो विमान, तकनीकी खराबी से दिल्ली की फ्लाइट रद्द
ऑनलाइन ड्राई फ्रूट्स मंगाना पड़ा महंगा, रिफंड के नाम पर 3 लाख की ठगी