कार के एयरबैग नहीं खुलने से महिला की मौत : उपभोक्ता आयोग ने मारुति सुजुकी को दिया निर्देश, परिजनों को 40 लाख रुपए क्षतिपूर्ति दे कंपनी

एयरबैग नहीं खुलने के कारण चालक और यात्री को गंभीर शारीरिक नुकसान हुआ

कार के एयरबैग नहीं खुलने से महिला की मौत : उपभोक्ता आयोग ने मारुति सुजुकी को दिया निर्देश, परिजनों को 40 लाख रुपए क्षतिपूर्ति दे कंपनी
जिला उपभोक्ता आयोग, जयपुर-प्रथम ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को एक सड़क हादसे में एयरबैग नहीं खुलने से महिला की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। आयोग ने मृतका प्रीति शर्मा के परिजनों को 40 लाख रुपये मुआवजा, 9% वार्षिक ब्याज और 1.25 लाख रुपये हर्जाना देने का आदेश दिया। आयोग ने इसे वाहन सुरक्षा में गंभीर कमी माना।

जयपुर। जिला उपभोक्ता आयोग, जयपुर-प्रथम ने एक्सीडेंट में कार के एयरबैग नहीं खुलने से हुई महिला की मौत मामले में विपक्षी मारुति सुजुकी इंडिया लि. का सेवादोष व जिम्मेदार मानते हुए मृतका के परिजनों को 40 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति देने का निर्देश दिया है। इस राशि पर परिवाद दायर करने की तारीख से 9 फीसदी वार्षिक ब्याज देने के लिए कहा है। आयोग ने कंपनी पर 1.25 लाख रुपए का हर्जाना लगाया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. सूबेसिंह और सदस्य आशुतोष चौधरी व हेमलता अग्रवाल ने यह आदेश मृतका की मां ललिता व भाई के परिवाद पर दिया। आयोग ने माना कि एक्सीडेंट के समय वाहन की सुरक्षा प्रणाली ने सही काम नहीं किया और इसके चलते एयरबैग नहीं खुले। एयरबैग नहीं खुलने के कारण चालक और यात्री को गंभीर शारीरिक नुकसान हुआ।

यह वाहन की सुरक्षा और गुणवत्ता में कमी को दर्शाता है, जिसके लिए वाहन निर्माता कंपनी जिम्मेदार है। परिजनों ने परिवाद में कहा कि 4 मार्च 2025 को दिल्ली-जयपुर रोड पर प्रीति कार से जयपुर आ रही थी। उसके साथ में मित्र गौरव भी था। रात 9.40 बजे, चंदवाजी के पास पुलिया के पास वाहन असंतुलित हो गया और सामने बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। एक्सीडेंट इतना गंभीर था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान उसके एयरबैग नहीं खुले, प्रीति शर्मा को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। उन्हें विपक्षी कंपनी सहित अन्य पक्षकारों से क्षतिपूर्ति दिलवाई जाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पर्यटक गाइडों का शहीद स्मारक पर धरना : सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन और आर्थिक सहायता की उठाई मांग पर्यटक गाइडों का शहीद स्मारक पर धरना : सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन और आर्थिक सहायता की उठाई मांग
वर्षों पुरानी मांगों को लेकर राजस्थान के लाइसेंस्ड पर्यटक गाइड शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे। राजस्थान लाइसेंस्ड पर्यटक गाइड...
बार्सिलोना मेट्रो में आग से अफरा-तफरी: धुएं से 136 लोग प्रभावित, 39 अस्पताल में भर्ती
पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मेटा के वैश्विक प्रमुख को किया तलब
ईसरदा बांध फेज-2 को मंजूरी की दिशा में बड़ा कदम, 39 गांवों में 4,089 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित
ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा 2022 : ब्लूटूथ से नकल कराने वाली अभ्यर्थी को एसओजी ने किया गिरफ्तार, 33 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई नहीं, व्यक्तिगत जानकारी भी रहेगी सुरक्षित