ब्लेकमेल कर पांच लाख नकदी और गहने ऐंठने का आरोप : महिला ने किया सुसाइड, मुकदमा दर्ज

आत्महत्या को उकसाने का आरोप

ब्लेकमेल कर पांच लाख नकदी और गहने ऐंठने का आरोप : महिला ने किया सुसाइड, मुकदमा दर्ज

खटखटाने पर जबाव नहीं मिला तो वे गेट तोड़कर अन्दर घुसे, जहां महिला रस्सी के सहारे लटकी  मिली। हालांकि मौके पर किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला था।

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पड़ोसी पर ब्लैकमेल कर गहने-नकदी हड़पने और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाया हैं। जानकारी के अनुसार मामला 15 जनवरी का है, जिसमें मृतक  के भाई ने 10 दिन बाद एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे, जब वे लौटे तो उन्हें दरवाजा बन्द मिला। खटखटाने पर जबाव नहीं मिला तो वे गेट तोड़कर अन्दर घुसे, जहां महिला रस्सी के सहारे लटकी  मिली। हालांकि मौके पर किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला था।

ब्लैकमेल करने का आरोप

मृतका के परिजनों ने गुरुवार रात आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्र्ज कराया कि पड़ोसी युवक महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि करीब पांच लाख से ज्यादा नकदी और सोने के गहने भी ऐंठ लिए थे।

Tags: woman

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका