महिला साइबर ठगी की शिकार : अज्ञात नम्बर से आया संदिग्ध लिंक, खोलते ही खाते से 98 हजार रुपए साफ
पुलिस ट्रांजेक्शन की जांच कर रही
आदर्श नगर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। चेतना नामक महिला के मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैंग हो गया। कुछ देर बाद खाते से 98,583 रुपये निकलने का मैसेज मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है और ठगों की तलाश जारी है।
जयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में साइबर ठगों ने मोबाइल लिंक भेजकर खाते से 98,583 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि परिवादिया चेतना निवासी आदर्श नगर ने रिपोर्ट दी कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नम्बर से संदिग्ध लिंक प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि उसने जैसे ही उस लिंक को खोला, तो उनका मोबाइल हैंग होकर बंद हो गया। कुछ देर बाद वापस फोन चालू किया तो खाते से 98,583 रुपए निकलने का मैसेज मिला। अब पुलिस ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
Tags: cyber
Post Comment
Latest News
12 Apr 2026 15:01:18
संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के नामांकन और चयन प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने का संकेत दिया है। रूसी अधिकारी किरिल...

Comment List