पेंटिंग कार्यशाला में महिला कलाकारों ने लिया भाग,  ऐतिहासिक स्थलों को किया चित्रित 

30 महिला कलाकारों ने भाग लिया 

पेंटिंग कार्यशाला में महिला कलाकारों ने लिया भाग,  ऐतिहासिक स्थलों को किया चित्रित 

एक पेंटिंग कार्यशाला सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 30 महिला कलाकारों ने भाग लिया है।

जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 'विनीता आर्ट्स' व 'स्काईहॉक' द्वारा पुरातत्व विभाग के सहयोग से "गाँधी वाटिका म्यूजियम" में एक पेंटिंग कार्यशाला सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 30 महिला कलाकारों ने भाग लिया है। 

पुरातत्व विभाग के निदेशक पंकज धरेंद्र व अधीक्षक नीरज त्रिपाठी ने इसका उद्घाटन किया। आयोजन के दूसरे दिन कलाकार उन ऐतिहासिक स्थलों को चित्रित कर रहें है , जिनकी भारत के स्वतंत्रता संग्राम काल में महत्वपूर्ण भूमिका रही हो ओर वर्तमान समय मे उन ऐतिहासिक ईमारतो पर तिरंगा झंडा शान से उनकी गाथा बता रहा हो। जैसे लाल किला, जलिया वाला बाग, सेलुलर जेल, जगदीशपुर फ़ोर्ट, इंडिया गेट आदि। वहीं 26 जनवरी को प्रतियोगिता मे विजेताओं की पेंटिंग का चुनाव किया जायेगा। इसमें जज के तौर पर प्रोफेसर चिन्मय मेहता विजेता क्लाकृति का चुनाव करेंगे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर