बोर्ड गेम्स के जरिए महिलाओं ने बनाए नए व्यावसायिक रिश्ते, एफबीएस जयपुर की नेटवर्किंग मीट रही खास

आपसी संवाद, टीमवर्क और नए व्यावसायिक रिश्तों को मजबूत बनाया

बोर्ड गेम्स के जरिए महिलाओं ने बनाए नए व्यावसायिक रिश्ते, एफबीएस जयपुर की नेटवर्किंग मीट रही खास
एफबीएस जयपुर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स नेटवर्किंग फोरम ने अरिरासा रेस्टोरेंट में बोर्ड गेम्स आधारित अनोखी नेटवर्किंग मीट आयोजित। प्रतिभागियों ने खेलों के जरिए संवाद, टीमवर्क और व्यावसायिक संबंध मजबूत। स्वादिष्ट व्यंजनों, नृत्य और उपहारों ने आयोजन को यादगार बनाया।

जयपुर। एफबीएस जयपुर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स नेटवर्किंग फोरम द्वारा अरिरासा रेस्टोरेंट में एक अनोखी नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। इस बार पारंपरिक परिचय सत्रों की जगह जयपुर मीपल्स द्वारा आयोजित रोमांचक बोर्ड गेम्स ने सभी प्रतिभागियों को एक-दूसरे से सहजता से जोड़ने का अवसर दिया। संस्थापक मेघा गुप्ता ने बताया कि बोर्ड गेम्स के माध्यम से महिलाओं ने भरपूर मनोरंजन किया और साथ ही आपसी संवाद, टीमवर्क और नए व्यावसायिक रिश्तों को भी मजबूत बनाया। हंसी-खुशी, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सहयोग की भावना से भरपूर इस शाम ने नेटवर्किंग को और भी यादगार बना दिया।

 

स्वादिष्ट व्यंजनों, रोचक बोर्ड गेम्स, हल्के-फुल्के नृत्य और खुशनुमा माहौल ने पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए। मुख्य टीम सदस्य रखी खंडेलवाल ने बताया कि सभी सदस्यों ने इस अनोखे अनुभव का भरपूर आनंद लिया और इसे पारंपरिक नेटवर्किंग से कहीं अधिक प्रभावी और दिल से जुड़ने वाला अनुभव बताया। इस यादगार शाम को और खास बनाया फ्रिट्जो ने, जिन्होंने अपने स्वादिष्ट फ्रीज़-सुखाए फलों के आकर्षक उपहार देकर सभी प्रतिभागियों को सरप्राइज़ किया। संस्थापक एकता विजय के इन स्वास्थ्यवर्धक और नवीन उपहारों ने कार्यक्रम की मिठास को और बढ़ा दिया। एफबीएस जयपुर का उद्देश्य हमेशा से महिलाओं को ऐसा मंच प्रदान करना रहा है, जहाँ वे व्यवसायिक विकास के साथ-साथ सार्थक रिश्ते भी बना सकें। यह बोर्ड गेम्स नेटवर्किंग मीट इसी सोच का एक सफल उदाहरण रही।

 

Read More लो जी चुन लो...अपने शहरों की सरकार, पहली बार सभी निकायों में कराए जा रहे हैं एक साथ चुनाव

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग