'रूट्स टू विंग्स' थीम पर जयपुर में जुटेगी महिला शक्ति : 27 से 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप', स्मृति ईरानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगी उद्घाटन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदान करेंगी 'एक्सीलेंस अवॉर्ड्स'

'रूट्स टू विंग्स' थीम पर जयपुर में जुटेगी महिला शक्ति : 27 से 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप', स्मृति ईरानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगी उद्घाटन
कॉन्फिडरेशन ऑफ विमेन इंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया (COWE) राजस्थान चैप्टर 27-28 फरवरी को Constitution Club of Rajasthan में ‘WISE 2026’ समिट आयोजित करेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व पूर्व मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे संबोधित करेंगी। समिट में महिला उद्यमिता, स्टार्टअप पिचिंग, नेटवर्किंग और COWE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स शामिल रहेंगे।

जयपुर। महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयां देने और जमीनी स्तर के नवाचारों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से जयपुर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समागम होने जा रहा है। कॉन्फिडरेशन ऑफ विमेन इंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया (COWE) के राजस्थान चैप्टर द्वारा 27 और 28 फरवरी को 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप (WISE) 2026' का आयोजन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में किया जाएगा।

प्रमुख हस्तियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति :

समिट की जानकारी साझा करते हुए COWE राजस्थान की फाउंडर प्रेसिडेंट निधि तोशनीवाल ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘रूट्स टू विंग्स: स्पॉटलाइटिंग विमेंस एंटरप्रेन्योर्स फ्रॉम ग्रासरूट्स इनोवेशन टू ग्लोबल लीडरशिप’ रखी गई है। उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगी। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ‘COWE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ समारोह में शिरकत कर विभिन्न क्षेत्रों में मिसाल पेश करने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित करेंगी।

नेटवर्किंग और नॉलेज शेयरिंग का बड़ा मंच :

Read More रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह

दो दिवसीय इस समिट का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसका मुख्य उद्देश्य उद्यमियों और स्टार्टअप ईकोसिस्टम के बीच संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम में देशभर से महिला उद्यमी, COWE नेशनल कमेटी के सदस्य और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल होंगे, जो उभरते स्टार्टअप्स को मेंटरिंग और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेंगे।

Read More 6 माह से कम समय में रीको ने जारी की 2,800 करोड़ रुपए की 250 से अधिक स्वीकृतियां, जानें

समिट का पूरा कार्यक्रम :

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: कमिश्नर सचिन मित्तल ने परिवार के साथ किया मतदान, गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय के बूथ पर पहुंचकर डाला वोट

प्रथम दिन (27 फरवरी):
उद्घाटन सत्र: सुबह 10 बजे से।
विषय आधारित सत्र: फाइनेंसिंग (पूंजी अनलॉक करना), एआई और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, तथा रेजिलिएंट ऑर्गेनाइजेशन बिल्डिंग पर चर्चा।
अवॉर्ड समारोह: शाम 4 बजे से 'COWE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स' का वितरण।

द्वितीय दिन (28 फरवरी):सत्र: ग्रीन टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट एक्शन, हेरिटेज, हैंडीक्राफ्ट और टूरिज्म पर विशेषज्ञ संवाद।
विशेष आकर्षण: एसीआईसी वीजीयू (ACIC VGU) के सहयोग से 'स्टार्टअप पिचिंग' सेशन का आयोजन।

समापन: दोपहर 3:30 बजे भव्य समापन समारोह।
COWE: दो दशकों से सशक्तिकरण का सारथी

उल्लेखनीय है कि 2004 में हैदराबाद से शुरू हुआ COWE इंडिया पिछले दो दशकों से महिला उद्यमियों के लिए सेतु का कार्य कर रहा है। यह संगठन न केवल उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) चलाता है, बल्कि बैंकों और निवेशकों के साथ वित्तीय संपर्क और सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुंचाने में भी मदद करता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी