नकली किन्नर बनकर घूम रही थी महिलाएं : असली किन्नरों के चढ़ी हत्थे, बीच सड़क पर की जमकर धुनाई ; मांगते रहे माफी
दोनों पक्षों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई
वीडियो में एक महिला किन्नर आरोप लगा रही है कि टोल प्लाजा पर ये महिलाएं वाहन चालकों से गलत काम करवाती हैं और नकली किन्नर बनकर वसूली करती हैं।
सिकराय। सिकंदरा टोल प्लाजा पर नकली किन्नर असली किन्नर के हत्थे चढ़ गए। किन्नरों ने सरेआम जमकर पीटा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में असली किन्नरों ने लोगों से पैसे ऐंठ रहे नकली किन्नरों की गैंग को बीच सड़क पर रोककर जमकर खातिरदारी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक महिला किन्नर आरोप लगा रही है कि टोल प्लाजा पर ये महिलाएं वाहन चालकों से गलत काम करवाती हैं और नकली किन्नर बनकर वसूली करती हैं। इसकी सूचना बांदीकुई मुस्कान किन्नर ग्रुप को मिली। ग्रुप के सदस्य मौके पहुंचे, तो इन महिलाओं की गतिविधियां अनैतिक पाई गईं।
पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो नकली किन्नरों को देखकर असली किन्नरों ने अपना आपा खो दिया और बीच सड़क पर ही उनकी जमकर मारपीट कर दी। नकली किन्नरों की सच्चाई उजागर होते ही वह रोने लगीं और असली किन्नरों से माफी मांगती रहीं। मारपीट के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किन्नरों से इन महिलाओं की अनैतिक गतिविधियों की शिकायत भी की। सिकंदरा थानाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह मामला दो किन्नर ग्रुप की महिलाओं के बीच हुआ। हालांकि दोनों पक्षों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
Comment List