महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला दिवस कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने कहा- महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूते हुए समाज को सशक्त बना रही 

साहस और समर्पण से नई ऊंचाइयां छू रही 

महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला दिवस कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने कहा- महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूते हुए समाज को सशक्त बना रही 

Mahatma Gandhi Medical University and Hospital में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित। मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उषा शेखावत रहीं। वक्ताओं ने “Give to Gain” थीम पर महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और नेतृत्व की जिम्मेदारी देने पर जोर।

जयपुर। सीतापुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उषा शेखावत रहीं। इस अवसर पर वाइस चांसलर डॉ अचल गुलाटी, डॉ विनय कपूर, डॉ एन डी सोनी, मेडिकल एजुकेशन विभाग की डॉ रश्मि गुप्ता तथा डॉ ममता भी मंचासीन रहे।

वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, साहस और समर्पण से नई ऊंचाइयां छू रही हैं। वे केवल पुरुषों के बराबर ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में उनसे आगे भी बढ़कर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संघर्ष क्षमता, जीवटता, साहस, सेवा भावना और आत्मीयता के गुणों से महिलाएं समाज को सशक्त बना रही हैं।

विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्ष की थीम “Give to Gain” पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को महिलाओं को सम्मान, बराबरी का अधिकार, सुविधाएं, समय और कार्य के अवसर प्रदान करने चाहिए, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकें।

महिलाओं को केवल अवसर देने की ही नहीं बल्कि उन्हें निर्णय और जिम्मेदारी देने की भी आवश्यकता है।  महिलाएं यदि अपनी शक्ति और योग्यता को पहचान लें तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं।

Read More लावारिस शवों की पुकार, परिजन कहां खो जाते हैं? मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों और दुर्घटनाओं के शिकार लोगों के कारण ऐसे मामले आम

इस अवसर पर डॉ नरेंद्र पडियार, डॉ निखिल मारवाह, डॉ प्रिया मारवाह, डॉ प्रियंका सोनी, डॉ बुशरा फिजा, डॉ प्रगति कोरानी, डॉ तंजुल सक्सेना, मेजर अलका, दीप्ति भंसाली भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महिला डॉक्टर्स, नर्सेज एवं स्टाफ मेंबर्स ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी।

Read More सफाईकर्मी की बेटी की शादी में SDRF जवानों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, 3.21 लाख का मायरा भरकर पेश की मिसाल

 

Read More देवनानी ने जारी की विधानसभा की नववर्ष डायरी : राज्यपाल, सीएम, विधानसभा अध्यक्ष और अहम घटनाओं का सचित्र विवरण

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत