प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी : गांव में दीवार ढहने से महिला की मौत, कई जगह टीन-टप्पर उड़े 

जिलों में येलो अलर्ट है

प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी : गांव में दीवार ढहने से महिला की मौत, कई जगह टीन-टप्पर उड़े 
कई जगह टीन-टप्पर उड़ गए। बिजली के कई पोल और पेड़-पौधे धराशायी हो गए। भांडारेज बांध एरिया में मोबाइल टावर टूट गया।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते आज सुबह भी जयपुर, दौसा, टोंक, कोटा, सीकर, अलवर और सवाई माधोपुर में सोमवार बारिश हुई। जयपुर शहर में अल सुबह बारिश शुरू हुई, जो सुबह 6 बजे तक चली। इसके बाद कहीं-कहीं बूंदाबांदी जारी रही। दौसा जिले में आज तड़के 3 बजे बारिश के साथ अंधड़ आया। सदर थाना क्षेत्र के मित्रपुरा गांव में दीवार ढह गई। इसमें दबने से महिला की मौत हो गई। कई जगह टीन-टप्पर उड़ गए। बिजली के कई पोल और पेड़-पौधे धराशायी हो गए। भांडारेज बांध एरिया में मोबाइल टावर टूट गया।

सीकर में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। नाले उफान पर हैं। अलवर में खेतों और अंडरपास में पानी भर गया। टोंक में कई जगह रिमझिम बारिश हुई। बीसलपुर बांध में पिछले 24 घंटे में सुबह 6 बजे तक 5 सेंटीमीटर पानी आया। बांध का जलस्तर 313.82 आरएल मीटर पर पहुंच गया है। प्रदेश में आज 2 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट है।

Tags: collapse

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग