कानोता विवाद पर परिवहन निरीक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी, आज डीजीपी से करेंगे मुलाकात

परिवहन विभाग की प्रवर्तन गतिविधियां प्रभावित

कानोता विवाद पर परिवहन निरीक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी, आज डीजीपी से करेंगे मुलाकात
कानोता थाने में परिवहन निरीक्षक नवल मीणा से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का कार्य बहिष्कार जारी। संघ ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन तेज कर दिया है। प्रतिनिधिमंडल डीजीपी राजीव शर्मा से मुलाकात करेगा। हड़ताल के कारण परिवहन विभाग की प्रवर्तन गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

जयपुर। कानोता थाने में परिवहन निरीक्षक नवल मीणा के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का कार्य बहिष्कार लगातार जारी है। प्रदेशभर के परिवहन निरीक्षक नियमित प्रवर्तन और अन्य मैदानी कार्यों से दूर रहकर विरोध जता रहे हैं। संघ का कहना है कि जब तक मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। संघ की प्रमुख मांग है कि कानोता थानाधिकारी सहित घटना में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।

इसी मांग को लेकर परिवहन निरीक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव शर्मा से मुलाकात करेगा और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएगा। इससे पहले गुरुवार को परिवहन निरीक्षकों ने गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम तथा उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से भी मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। हालांकि अब तक किसी ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलने से संघ ने कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। कार्य बहिष्कार के कारण परिवहन विभाग की प्रवर्तन गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। संघ का कहना है कि आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि अधिकारियों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऊर्जा समिट में मंत्री के भाषण के बीच गुल हुई बिजली, कहा- अब पांच मिनट की कटौती भी बनती है खबर ऊर्जा समिट में मंत्री के भाषण के बीच गुल हुई बिजली, कहा- अब पांच मिनट की कटौती भी बनती है खबर
जयपुर में आयोजित RE+BESS लीडरशिप समिट 2026 के दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की मौजूदगी में कुछ मिनटों के लिए...
गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- चिंता मत करें, मिलेगा न्याय
जल जीवन मिशन में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2,212 से अधिक गांव बने 'हर घर जल' प्रमाणित
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन, वेयरहाउस पंजीयन नियम में जोड़ा नया प्रावधान
अमेरिका के पास ईरान की फ्रीज संपत्ति से होगी नुकसान की भरपाई, ट्रम्प बोले- सैन्य अभियान रखेंगे जारी
जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार ; तमंचे और नकदी बरामद
पूर्व विधायक प्रो. बीरू सिंह राठौड़ की तबीयत नासाज, निजी अस्पताल में भर्ती