राजस्थान विश्वविद्यालय में विश्व सम्मेलन का समापन, देश-विदेश के विद्वान साझा करेंगे शोध निष्कर्ष

822 से अधिक शोध सारांश प्राप्त

राजस्थान विश्वविद्यालय में विश्व सम्मेलन का समापन, देश-विदेश के विद्वान साझा करेंगे शोध निष्कर्ष
राजस्थान विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय आठवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन LAECS-2026 का 26 अक्टूबर को समापन। 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित सम्मेलन में भारत सहित कई देशों के वैज्ञानिक और शोधकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन के लिए 822 से अधिक शोध सारांश प्राप्त।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय आठवें विश्व सम्मेलन ‘लाइफ साइंसेज, एग्रीकल्चर, एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट सॉल्यूशंस (LAECS-2026)’ का समापन होगा। 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित अमेरिका, तुर्किये, कोरिया, जापान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, नाइजीरिया, जिम्बाब्वे और यूरोप के विभिन्न देशों के वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता भाग ले रहे हैं।

ईसीएच इन्क्यूबेशन सेंटर, वनस्पति विज्ञान विभाग और एईटीडीएस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन के लिए 822 से अधिक शोध सारांश प्राप्त हुए हैं। विभिन्न तकनीकी सत्रों में जीवन विज्ञान, कृषि, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास से जुड़े शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

सम्मेलन में विशेषज्ञों ने शोध को औद्योगिक उत्पादों से जोड़ने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान खोजने तथा वैज्ञानिक नवाचारों को समाज तक पहुंचाने पर जोर दिया। मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से शोधकर्ताओं को अपने अनुसंधान साझा करने का अवसर मिला।

समापन सत्र में शोध प्रस्तुतियों, वैज्ञानिक सहयोग और अनुसंधान आधारित समाधानों पर चर्चा होगी। सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक सहयोग बढ़ाना तथा शोध को व्यावहारिक उपयोग से जोड़ना है।

Read More सिविल लाइंस आरओबी के नीचे बनेगा स्पोर्ट्स एरिना : गोपालपुरा अंडरपास पर खर्च होंगे 47.87 करोड़ रुपए, जेडीए की पीडब्ल्यूसी बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी

Post Comment

Comment List

Latest News

इथेनॉल निर्माताओं ने बढ़ती लागत को लेकर जताई चिंता, E-20 के लिए पर्याप्त आपूर्ति पर प्रश्नचिह्न इथेनॉल निर्माताओं ने बढ़ती लागत को लेकर जताई चिंता, E-20 के लिए पर्याप्त आपूर्ति पर प्रश्नचिह्न
इथेनॉल निर्माताओं ने कच्चे माल और ईंधन की बढ़ती लागत तथा सरकार द्वारा मक्के से बने इथेनॉल के खरीद मूल्य...
20 लाख फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर को सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, हार बनी चर्चा का विषय
कभी राम बनकर, कभी श्याम बनकर... की गूंज से भक्तिमय हुआ मेला परिसर
'ओ रब्बा, कोई तो बताए प्यार होता है क्या...जैसे सदाबहार नगमों ने ताजा की पुरानी यादें, देर रात तक जमे रहे श्रोता
बजट घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें अधिकारी- मुख्य सचिव; राजकाज पोर्टल पर फाइलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश 
केंद्र पर भड़के खड़गे, बोले- "वोट चोरी" से करोड़ों भारतीयों का संवैधानिक अधिकार खतरे में
पाकिस्तान में भीषण हादसा: पेट्रोल टैंक फटने से आग का गोला बनी गाड़ी, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत