विश्व संग्रहालय दिवस : जयपुर में आयोजित होगी हिस्टोरिकल टेंपल वॉक, विरासत संरक्षण और संस्कृति को करीब से जानने का मिलेगा अवसर
फ्रेंड्स ऑफ राजस्थान टूरिज्म और जाजम फाउंडेशन की पहल
अनूठी हेरिटेज वॉक जयपुर के परकोटे क्षेत्र में सुबह करीब 6:30 बजे शुरू होगी और लगभग दो घंटे तक चलेगी। इस वॉक का नेतृत्व विरासत विशेषज्ञ विनोद जोशी करेंगे। पारंपरिक शिल्पकला और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे विषयों पर विशेष रहेगा फोकस ।
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (18 मई) के उपलक्ष्य में फ्रेंड्स ऑफ राजस्थान टूरिज्म (फोर्ट) और जाजम फाउंडेशन की ओर से 17 मई को विशेष हिस्टोरिकल टेंपल वॉक आयोजित की जाएगी।
यहअनूठी हेरिटेज वॉक जयपुर के परकोटे क्षेत्र में सुबह करीब 6:30 बजे शुरू होगी और लगभग दो घंटे तक चलेगी। इस वॉक का नेतृत्व विरासत विशेषज्ञ विनोद जोशी करेंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि प्राचीन मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, स्थापत्य कला और इतिहास को संजोए हुए जीवंत संग्रहालय भी हैं।इस वर्ष की थीम म्यूजियम्स यूनाइटिंग ए डिवाइडेड वर्ल्ड रखी गई है। इसके तहत विरासत संरक्षण, पारंपरिक शिल्पकला और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे विषयों पर विशेष फोकस रहेगा।

Comment List