अतिक्रमणों पर निगम जेडीए का एक साथ चला पीला पंजा, कार्रवाई के दौरान सामान को निगम ने जप्त
कॉलोनी निर्माणों को ध्वस्त किया गया
सिंधी कैम्प तक रोड सीमा पर दोनो तरफ अस्थाई अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, थडियां, तिरपाल, लोहे के ऐंगल, इत्यादि लगाकर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया।
जयपुर। नगर निगम एवं जेडीए की सतर्कता टीम ने बुधवार को अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की। जेडीए के महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि दस्ते ने रेलवे स्टेशन रोड पुलिया के नीचे से सिंधी कैम्प तक रोड सीमा पर दोनो तरफ अस्थाई अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, थडियां, तिरपाल, लोहे के ऐंगल, इत्यादि लगाकर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया।
उन्होंने बताया कि जवाहर नगर टीला नं. 1 से 7 तक रोड़ सीमा पर दोनो तरफ करीब 70 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण कर अत्यधिक लम्बाई में बनाए गए चबूतरे, लगाए गए लोहे के ऐंगल, टीनशेड, थडिया, ठेलों को रोड सीमा को अतिक्रमण हटाया। कोटोकी ने बताया जोन 22 स्थित डिग्गी रोड ग्राम नारायणपुरा में करीब 12 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति बसाई जा रही कॉलोनी निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

Comment List