एमवाई भारत पोर्टल से जुड़ेंगी युवा केंद्रित योजनाएं, मुख्य सचिव ने दिए विभागों को निर्देश

पोर्टल के बेहतर संचालन एवं समन्वित क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा

एमवाई भारत पोर्टल से जुड़ेंगी युवा केंद्रित योजनाएं, मुख्य सचिव ने दिए विभागों को निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एमवाई भारत पोर्टल की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को युवाओं से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं को इससे जोड़ने के निर्देश। उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और स्वयंसेवा के अवसर एक मंच पर उपलब्ध कराने के साथ अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में एमवाई भारत (MY Bharat) पोर्टल के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप सभी विभागों को निर्देश दिए कि युवाओं से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं को एमवाई भारत पोर्टल से जोड़ा जाए, ताकि शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वयंसेवा (वॉलंटियरिंग) और अन्य अवसरों के लिए युवाओं को एक ही मंच उपलब्ध हो सके। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में युवाओं के पंजीकरण, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय (कन्वर्जेंस) तथा जिला स्तर पर पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य के अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता और पंजीकरण अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि एमवाई भारत पोर्टल युवाओं को सरकारी योजनाओं और अवसरों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा तथा उन्हें शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और पोर्टल के बेहतर संचालन एवं समन्वित क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट मुद्दे पर सदन में वक्तव्य दे मोदी : पेपर लीक छात्रों का मुद्दा, अखिलेश बोले- बेटियों के साथ बर्बरता गंभीर बात नीट मुद्दे पर सदन में वक्तव्य दे मोदी : पेपर लीक छात्रों का मुद्दा, अखिलेश बोले- बेटियों के साथ बर्बरता गंभीर बात
यादव ने नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को गंभीर मुद्दा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकसभा...
सहकारी भण्डारों की मासिक रैंकिंग जारी, अजमेर प्रथम और बीकानेर दूसरे स्थान पर
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, कहा- कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से बेचैनी क्यों
आमेर महल के संरक्षण में हाईटेक तकनीक की एंट्री, एक्स-रे फ्लोरोसेंस मशीन से होगा विश्लेषण
बाजार में चौतरफा बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे बंद
शहरी निकायों की आय बढ़ाने पर जोर, राज्य वित्त आयोग करेगा सुझावों पर गंभीरता से विचार
22 साल बाद बदलेगा पांचना बांध का सिस्टम, अब बटन दबाते ही खुलेंगे गेट