आर्मी कैंटीन में भीषण आग से भारी नुकसान, 1 घंटे की मशक्कत के बाद आठ दमकलों ने पाया आग पर काबू

राहत और बचाव कार्य के लिए संयुक्त मोर्चा

आर्मी कैंटीन में भीषण आग से भारी नुकसान, 1 घंटे की मशक्कत के बाद आठ दमकलों ने पाया आग पर काबू
शहर के आर्मी कैंट परिसर स्थित सीएसडी कैंटीन में रविवार सुबह भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सेना के जवानों ने शुरुआती प्रयास किए, लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना पर पहुंची आठ दमकलों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जैसलमेर। शहर के आर्मी कैंट परिसर स्थित सीएसडी कैंटीन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरी कैंटीन इसकी चपेट में आ गई और अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई।

शुरूआत में सेना के जवानों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरी इमारत को घेर लिया। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।आग की गंभीरता को देखते हुए सेना ने तुरंत नागरिक प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद राहत और बचाव कार्य के लिए संयुक्त मोर्चा खोला गया जिसमे कुल 8 दमकलें मौके पर तैनात की गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हैदराबाद में नामपल्ली स्थित अदालत में आग लगी, कोई हताहत नहीं हैदराबाद में नामपल्ली स्थित अदालत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
हैदराबाद के नामपल्ली स्थित क्रिमिनल कोर्ट परिसर की तीसरी मंजिल पर सोमवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। इमारत के...
जयपुर सर्राफा बाजार : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर हो सकता है फैसला
जेकेके में बच्चों की कल्पनाओं को मिले शब्द, प्रदर्शनी में दिखी रचनात्मक सोच की झलक
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: संघर्ष न्यास का मुस्लिम पक्ष को मेवात में 10 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव, आधिकारिक जवाब का इंतजार
आर्मी कैंटीन में भीषण आग से भारी नुकसान, 1 घंटे की मशक्कत के बाद आठ दमकलों ने पाया आग पर काबू
फिलीपींस में भ्रष्टाचार विरोधी अदालत का बड़ा एक्शन, सीनेटर रोडेंटे मार्कोलेटा गिरफ्तार