आईएसआई जासूस 4 दिन के रिमांड पर, सेना-बीएसएफ की जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोपों पर पूछताछ

फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलरों को भेजता

आईएसआई जासूस 4 दिन के रिमांड पर, सेना-बीएसएफ की जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोपों पर पूछताछ
राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस द्वारा जासूसी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किए गए जैसलमेर जिले के नाचना क्षेत्र निवासी मुस्ताक अली को अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर। जांच एजेंसियां अब उससे गहन पूछताछ कर उसके नेटवर्क, पाकिस्तानी हैंडलरों से संपर्क और साझा की गई सूचनाओं के बारे में जानकारी जुटाएंगी।

जैसलमेर। राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस द्वारा जासूसी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किए गए जैसलमेर जिले के नाचना क्षेत्र निवासी मुस्ताक अली को अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसियां अब उससे गहन पूछताछ कर उसके नेटवर्क, पाकिस्तानी हैंडलरों से संपर्क और साझा की गई सूचनाओं के बारे में जानकारी जुटाएंगी। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय मुस्ताक अली पुत्र नबी बक्श, निवासी हिगोला की ढाणी, खारिया, थाना नाचना, जिला जैसलमेर के रूप में हुई है। इंटेलिजेंस विभाग को उसकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद निगरानी शुरू की गई थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुस्ताक अली कथित रूप से पिछले करीब दो वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के हैंडलरों के संपर्क में था। इसके बाद जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र में विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने उससे संयुक्त पूछताछ की और उसके मोबाइल फोन से प्राप्त डेटा का विश्लेषण किया। जांच एजेंसियों का आरोप है कि आरोपी भारत-पाक सीमा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर दुकान संचालित करता था और उसी की आड़ में सीमा क्षेत्र में बीएसएफ तथा सेना की गतिविधियों पर नजर रखता था। वह कथित रूप से सुरक्षा बलों की आवाजाही से जुड़े फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलरों को भेजता था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव
वायदा बाजार में तेजी का असर सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भी दिखा। चांदी ₹3,000 बढ़कर ₹2,32,000 प्रति किलो...
क्या सच में अमेरिका गोला-बारूद की कमी के कारण ईरान की कुछ मिसाइलों को रोकने में रहा नाकाम? रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा
असम बाढ़ को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, केंद्र से राहत तेज करने और स्थायी समाधान की तत्काल मांग
सीएस ऑफिस से जारी जून-2026 इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट : दफ्तरों के चक्कर खत्म, डी-रेगुलेशन से निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
फ्लाइट लेट होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, एअर इंडिया और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?
जम्मू-कश्मीर: 3 हफ़्ते बंद रहने के बाद फिर खुले स्कूल, जनजीवन सामान्य