सड़क हादसे ने छीनी दो परिवारों की खुशियां : तेज रफ्तार कार स्कॉर्पियो पर चढ़ी, 2 महिलाओं की मौत

पति की सामने पत्नी ने तोड़ा दम

सड़क हादसे ने छीनी दो परिवारों की खुशियां : तेज रफ्तार कार स्कॉर्पियो पर चढ़ी, 2 महिलाओं की मौत
भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मंदिर दर्शन के लिए जा रहा परिवार उस समय हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी  कार आगे चल रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार स्कॉर्पियो के ऊपर चढ़ गई और दोनों वाहन सड़क पर पलट गए।

जालोर। जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मंदिर दर्शन के लिए जा रहा परिवार उस समय हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी  कार आगे चल रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार स्कॉर्पियो के ऊपर चढ़ गई और दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग अंदर ही फं स गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान एक पति अपनी घायल पत्नी को तड़पते देखता रहा, लेकिन वाहन में फंसे होने के कारण उसकी कोई मदद नहीं कर सका।

पुलिस के अनुसार आई 10 कार में ओड़वाड़ा निवासी शांतिलाल राजपुरोहितए उनकी पत्नी लीला देवीए दिनेश मेघवालए उनकी पुत्री सुशीला, सौरम देवी तथा वचना राम सवार थे। सभी सोमता स्थित राम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। ऐलाना गांव के पास अचानक आगे चल रही स्कॉर्पियो के मुड़ने से कार उससे जा भिड़ी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गईए जबकि कार अनियंत्रित होकर उसके ऊपर चढ़ गई और पलट गई। घायलों में वचनाराम और दिनेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। सुशीला का जालोर के सरकारी अस्पताल में तथा शांतिलाल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।


 

Post Comment

Comment List

Latest News

मां की आंखों में आंसू देखने की सनक में ली मासूम की जान, पड़ोसन गिरफ्तार मां की आंखों में आंसू देखने की सनक में ली मासूम की जान, पड़ोसन गिरफ्तार
पांच वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार शाम आरोपी पड़ोसन को गिरफ्तार। आरोपी महिला...
पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद: अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को होंगे ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर
माइंडमाइन सम्मेलन 2026 : सीतारमण ने कहा- वैश्विक अनिश्चितताओं बीच घरेलू मांग से मिल रहा अर्थव्यवस्था को समर्थन, वित्त मंत्री ने जताई स्थिरता की उम्मीद
आमजन को राहत प्रदान करने के लिए शहरी सेवा अभियान की शुरुआत
पेपर लीक के मगरमच्छों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लूंगा बड़ा फैसला : किरोड़ी लाल
रुपये में शानदार मजबूती, 94.68 प्रति डॉलर पर खुला
फीफा विश्वकप-2026 : मोरक्को ने ब्राजील को ड्रॉ पर रोका, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक