बड़े भाई के अंतिम संस्कार के 12 घण्टे बाद छोटे ने भी तोड़ा दम, तीन मौतों की वजह हार्ट अटैक

दो माह पहले भी हुई सबसे छोटे भाई की हार्ट अटैक से मौत

बड़े भाई के अंतिम संस्कार के 12 घण्टे बाद छोटे ने भी तोड़ा दम, तीन मौतों की वजह हार्ट अटैक
अकलेरा के ल्हास गांव में 12 घंटे के भीतर दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में मातम। मांगीलाल जाटव (55) की गुरुवार रात सीने में दर्द के बाद मौत। शुक्रवार अंतिम संस्कार के बाद छोटे भाई रामबिलास (45) भी अचेत होकर चल बसे। दो महीने पहले तीसरे भाई चैनसिंह (40) की भी मौत हुई थी।

झालावाड़। जिले के अकलेरा के ल्हास गांव में 12 घंटे के अंदर 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। गांव के मांगीलाल जाटव (55) को गुरुवार देर रात करीब 12 बजे अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें अकलेरा के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह मांगीलाल के अंतिम संस्कार के बाद उनके छोटे भाई रामबिलास जाटव (45) दोपहर में अचानक अचेत हो गए। हॉस्पिटल जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। 2 महीने पहले उनके तीसरे भाई की भी जान चली गई थी। परिजनों ने तीनों मौतों का कारण हार्ट अटैक बताया है। जानकारी के अनुसार मांगीलाल के अंतिम संस्कार के बाद उनके छोटे भाई रामबिलास जाटव (45) घर लौटे। दोपहर में वे आराम कर रहे थे, तभी अचानक अचेत हो गए। जब उनमें कोई हलचल नहीं दिखी, तो परिजन उन्हें अकलेरा के सरकारी हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जुलाई महीने में सबसे छोटे भाई चैनसिंह जाटव (40) की भी मौत हो गई थी। वे सोयाबीन की बुवाई के लिए खेत पर गए थे, जहां अचानक अचेत हो गए थे। दो महीने में 3 बेटों को खोने से परिवार गहरे सदमे में है।

डॉक्टर ओपिनियन :

एसआरजी हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक राठौर ने बताया कि इस तरह अचानक मौत होने के मामलों में हार्ट अटैक की संभावना हो सकती है। कई बार व्यक्ति को पहले से कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं, लेकिन केवल घटना के विवरण के आधार पर मौत का कारण निश्चित नहीं किया जा सकता।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने तेज आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन कायम किया है।...
स्कूटी में लगी आग से तीन मंजिला मकान में फैली लपटें, दो झुलसे
जयपुर सर्राफा बाजार : सोना और चांदी यथावत, जानें क्या है भाव  
रूस का ओडेसा क्षेत्र में सैन्य सामान ले जा रहे कार्गो जहाज पर हमला, सशस्त्र बलों के लिए ले जा रहा था आपूर्ति
राज्य सरकार बताए कि ई-सिगरेट बेचने वालों पर क्या कार्रवाई की : हाईकोर्ट
तिरुपति के लड्डू में मिलावट का खेल : पाम ऑयल-केमिकल से घी बनाने का ईडी का दावा, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद गिरफ्तार
भाजपा ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का उम्मीदवार : वार्ड 112 से आए है पार्षद चुनाव जीतकर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होती है उनकी गिनती