झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम

निर्दलीयों की भी अहम भूमिका

झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
झालावाड़ में निकाय चुनाव के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर।

झालावाड़। झालावाड़ नगर परिषद के चुनाव में कांग्र्रेस का बोर्ड बना है, जबकि 7 नगर निकायों में 4 पर भाजपा और 3 नगर निकायों में कांग्रेस विजयी रही। पिड़ावा नगर पालिका में भले ही कांग्रेस विजयी रही, लेकिन यहां भाजपा आप के 5 पार्षदों पर दाव खेलती है तो संभवत जीत की गणित बिगाड़ सकती है।

सोमवार को हुई मतगणना में झालावाड़ नगर परिषद में 45 वार्डो में से (13 भाजपा , 29 कांग्रेस, आप 1 और 2 निर्दलीय) प्रत्याशी विजयी रहे। पिड़ावा के 20 वार्डो में से  (6 भाजपा, 8 कांग्रेस, 5 आप और 1 निर्दलीय)। भवानीमंडी 40 वार्डो में से (13 भाजपा, 26 कांग्रेस और 1 निर्दलीय)।

झालरापाटन 35 वार्डो में से (22 भाजपा, 8 कांग्रेस, 5 आप) । डग के 20 वार्डों में से ( 6 भाजपा, 14 कांग्रेस)। अकलेरा के 35 वार्डों में ( 25 भाजपा, 8 कांग्रेस और 2 निर्दलीय) । खानपुर 25 वार्डों में से ( 7 भाजपा, 18 कांग्रेस)  और मनोहरथाना में 20 वार्डों में से 11 भाजपा, 6 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विजयी हुए है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव