हादसों को न्यौता दे रही गोलाना लीमी सड़क : गहरे गड्ढे राहगीरों की राह में बन रहे रोड़ा,चंद मिनटों के सफर में लग रहे कई घंटे
सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रहे
खानपुर। खानपुर उपखंड के लीमी में गांव की सड़क खस्ताहाल हालत में है । इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रहे है। खस्ताहाल सड़क के कारण राहगीर व वाहनचालक गिरकर चोटिल हो रहे है। इस खस्ताहाल सड़क से कस्बेवासी, स्कूल में पढने वाले बच्चे निकलते है। जिन्हें हमेशा हादसे का भय बना रहता है। जानकारी अनुसार गोलाना से लीमी तक लिंक सड़क की हालत इस कदर खराब है कि यहां 7 किलोमीटर तक मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पाते है । खराब सड़क के कारण चंद मिनटों के सफर में कई घंटे लग जाते है। इस खस्ताहल सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए है वहीं सड़क जगह जगह से उखड़ गई है जो हादसों को न्यौता दे रही है। इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया । लगभग 20 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण हुआ था जिसके बाद अभी तक विभाग के अधिकारी इस सड़क की सुध नहीं लेने आए। जब कभी खस्ताहाल सड़क के बारे में कहा जाता है तो सिर्फ लीपापोती कर पेचवर्क कर सड़क छोड़ दी जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गोलाना लीमी सड़क जो खस्ताहाल अवस्था में है इसे दुरूस्त किया जाए ताकी हादसे से बचा जा सके।
जल्दी से जल्दी क्षतिग्रस्त रोड का निर्माण करवाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
-राहुल मीणा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष
हमारा गांव कृषि प्रधान गांव है यहां पर अधिकतर किसान निवास करते हैं और गोलाना व लिमी के बीच जो सड़क है वह उनको पार करनी पड़ती है इस सड़क के बीच इतना व्यवधान हो चुका है कि कृषक के लिए निकलना भारी पड़ गया है।
-रासबिहारी मीणा, कस्बेवासी
स्कूल में पढने जाने वाले बच्चों को इस सड़क से निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है।
- विजय कुमार मीणा, कस्बेवासी
कई बार इस खस्ताहल सड़क के लिए विभाग अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
-धनराज मीणा, कस्बेवासी
इस सड़क पर बड़े -बड़े गड्ढे हो गए है जो कई भी हादसे को अंजाम दे सकते है।
- चंद्र मीणा, कस्बेवासी
गोलाना व लिमी के बीच यह एक ही लिंक रोड है जहां से लिमी गांव के निवासी गोलाना आ सकते हैं और गोलाना से खानपुर आ सकते हैं लेकिन यह रोड ही इतना खराब हो गया है कि इस पर चलना दुश्वार हो गया है कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
-डॉ सौरभ मीणा,कस्बेवासी
रोड की समस्या से अवगत कराने के लिए अधिशासीअभियंता को पांच व छह बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया।
- एस, एन, मीणा अधिशासी अभियंता विभाग (खानपुर)
गोलाना व लिमी लिंक रोड का प्रस्ताव भेज रखा है जल्दी ही रोड निर्माण हो जाएगा।
- विश्वेंद्र कुमार जेईएन पीडब्लूडी खानपुर

Comment List