असर खबर का : बिजली के झूलते तारो से मिली निजात, ग्रामीणों ने जताया आभार

दैनिक नवज्योति की खबर के बाद जागा प्रशासन

असर खबर का : बिजली के झूलते तारो से मिली निजात, ग्रामीणों ने जताया आभार
अस्पताल परिसर में मंडरा रहा था हादसे का खतरा सहायक अभियंता के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई।

खानपुर । खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लंबे समय से लटक रहे खतरनाक और जानलेवा बिजली के तारों की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। इस गंभीर मुद्दे को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमखता से उजागर किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। अस्पताल परिसर के प्रवेश द्वार के समीप बिजली के भारी-भरकम तार पूरी तरह से नीचे लटक रहे थे, जिससे वहां आने वाले मरीजों, परिजनों और मवेशियों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया था। स्थानीय निवासियों और जागरूक नागरिकों ने लगातार इसे अनदेखा करने की शिकायत की थी, क्योंकि अस्पत्ताल जैसे संवेदनशील स्थान पर, जहाँ दिन भर सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है, ये लटकते तार किसी भी क्षण बड़े हादसे को न्योता दे रहे थे। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए, खानपुर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राघवेंद्र मिश्रा ने त्वरित गति से संज्ञान लिया। उन्होंने तुरंत प्रभाव से टीम को निर्देशित कर अस्पताल परिसर में झूल रही बिजली लाइनों को दुरुस्त करवाया। तारों को व्यवस्थित कर दिए जाने से अब अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। नागरिकों ने जताया आभार। इस समस्या के समाधान के बाद स्थानीय नागरिकों ने दैनिक नवज्योति टीम और विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राघवेंद्र मिश्रा का आभार व्यक्त किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए  सबसे लड़ी हूं महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
बोली: गिव-अप कभी न करें, समान सोच व अवसर मिले तो नजीर बनती है नारी।
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ
इस्लामाबाद में भीषण हादसा: अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग में 15 नवजातों की मौत; एक सुरक्षित
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी