कुएं में मां के साथ रस्सी से बंधे मिले दो बच्चों के शव, गृह क्लेश या कोई अन्य कारण?
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है
झालरापाटन के गुर्जर मोहल्ला निवासी मृतका के पति अनिल गुर्जर ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पत्नी रामभरोस 26, बेटी प्राची 3 और बेटे गुरु 1 को लेकर दुबलिया अपने खेत पर आया था।
सुनेल। झालरापाटन के सुनेल थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव के एक खेत पर स्थित कुएं में मां और दो बच्चों के शव मिले हैं। दोनों बच्चों के शव मां के शरीर से रस्सी से बंधे थे। मां ने दोनों बच्चों को रस्सी से अपने शरीर से बांधा हुआ था। पुलिस ने सोमवार देर रात तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना की है। थानाधिकारी के मुताबिक बच्चों के शव महिला के शरीर से बंधे हुए थे। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। गृह क्लेश या कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है।
झालरापाटन के गुर्जर मोहल्ला निवासी मृतका के पति अनिल गुर्जर ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पत्नी रामभरोस 26, बेटी प्राची 3 और बेटे गुरु 1 को लेकर दुबलिया अपने खेत पर आया था। शाम को करीब 6 बजे वह कुछ सामान लेने के लिए बच्चों और पत्नी को खेत पर छोड़कर बाजार चला गया। करीब आधा घंटे बाद जब सामान लेकर लौटा तो पत्नी और दोनों बच्चे खेत पर मौजूद नहीं थे। उसने काफी देर तक आसपास तलाश की। जब उसने खेते के कुएं में देखा तो पत्नी और बच्चों की चप्पल दिखाई दी। कुएं में गिरने का अंदेशा होने पर पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी।

Comment List